उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समरसता संकल्प यात्रा का किया स्वागत एवं जनता को किया संबोधित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

हरिद्वार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का स्वागत किया एवं उपस्थित जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया।

संत रविदास जी ने समाज को जाति-पाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने दशकों तक समाज को जातियों के गणित में उलझाकर बांटने की राजनीति की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उत्तराखंड में भी हमारी सरकार इसी भावना के साथ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और हर वर्ग को समान अवसर एवं सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा स्पष्ट मानना है कि समाज की प्रगति विभाजन में नहीं, बल्कि एकता, समानता और सबकी भागीदारी में निहित है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट डॉ कल्पना सैनी, ख़ानज़दास कैबिनेट मंत्री , अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज, स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी, स्वामी यतीश्वानंद जी समेत अन्य साधु-संत एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *