यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच जालौन कोतवाली अंतर्गत ग्राम तीतरा खलीलपुर में निकले नाले को जबरन बन्द कर देने से जल भराव की समस्या उतपन्न होने लगी जिसको लेकर ग्रामीण ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम तीतरा खलीलपुर निबासी रामकिशुन ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया गांव के बाहर से एक नाला निकला हुआ है जहां पर उसका घर है ग्राम प्रधान ने नाले की खुदाई न कराकर उसको कूड़ा से पटा दिया जिससे बारिश होने से जल भराव होता है जब उसने प्रधान महेंद्र परिहार से कहा तो वह नाले की सफाई नही करा रहे है वह पुरानी रंजिश मानते है कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी