यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच जालौन नगर के मोहल्ला पटेल नगर में चल रहे तीन दिवसीय भागवत कथा एवं मानस पाठ का कृष्ण जन्म के बाद समापन धूमधाम के साथ हो गया। चल रहे तीन दिवसीय मानस एवँ भागवत कथा पाठ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मानस सम्मेलन में पारीछा से आये महावीर दास महाराज ने भरत जी महाराज का प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान राम के द्वारा प्रदत्व दी हुए चरण पादुका के राज सिंघासन पर बैठाकर उन्होंने उन्हें आज्ञा मांगकर राज्य का संचालन करते हुए रामराज्य की स्थापना की भरत जी को एक स्वर में सभी ने गुरु बशिष्ठ माताएं एवँ अयोध्या के समस्त नागरिकों ने एक स्वर में भरत जी का समर्थन करते हुए कहा कि आप राज्य का संचालन कर लेकिन भरत जी ने अयोध्या के पद को स्वीकार न करते हुए राम जी के पदों को स्वीकार किया लोगो ने श्रीराम कथा का रसपान किया जिसके बाद भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद मानस पाठ का धूमधाम के साथ समापन हो गया इस दौरान आयोजक अनिल महेश्वरी कृपाल पाठक संतोष गौतम आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे है।