अलीगढ़सिद्धपीठ हनुमान जी मंदिर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का महापर्व

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर महावीर गंज अलीगढ़ में बाबा का चमत्कारी दरबार है और यहां पर जो भी भक्त बाबा के दरबार पर अपनी मनोकामना लेकर आता है उन सब की बाबा मनोकामना पूर्ण करते हैं जबकि इसी क्रम में 26 अगस्त दिन सोमवार को कान्हा का जन्मोत्सव यहां पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान सर्वप्रथम सुबह अभिषेक हुआ और श्रृंगार के उपरांत आरती और प्रसाद वितरण शाम तक चलता रहा।इस दौरान मंदिर को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया जिसमें रंग बिरंगी लाइट और ड्राई फ्रूट से मंदिर सजाया गया। वहीं सभी भक्तों को मंदिर की सजावट मन को भा रही थी और सभी दर्शनार्थी बाबा का गुणगान कर रहे थे।वहीं मंदिर के महंत अजय शुक्ला ने बताया कि ये कार्यक्रम अशोक परोपकारी और शारदा परोपकारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में नीरज शुक्ला, राजा सौरभ,अशोक परोपकारी,अशोक किराना,मनोज राजधानी,ईशांत अग्रवाल, पवन किराना और अक्षय गुप्ता का काफी सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *