यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
पदाधिकारियों को दिया सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य
अलीगढ़ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक सिटी एनक्लेव रामघाट रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेंद्र उपाध्याय बंटी एवं प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।वहीं मंडल अध्यक्ष शिव शंकर पाराशर की उपस्थिति में वक्ताओं ने संगठन के मजबूत बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि एकता में ही शक्ति होती है।प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि संगठन प्रदेश स्तर पर उत्साही युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कर रहा है जिससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता का उदय हो और वह राजनीति में बढ़ चढ़कर भाग लें और समाज के साथ-साथ देश प्रदेश को भी नेतृत्व प्रदान करें।इस बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने कहा कि संगठन को जनपद में एक वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान को चलाया जाना चाहिए जिससे ब्राह्मण बंधुओं का संगठन से जुड़ाव हो और वह संगठन को एक परिवार की भांति सुख दुख में अपने चारों ओर महसूस कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन सके।पूर्व जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि संगठन सितंबर माह मे सदस्यता अभियान को चलाकर 500 नए परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर कार्य करेगा जिसमें संगठन के पूर्व पदाधिकारी का भी सहयोग लेकर नव युवाओं को राजनीति में आगे आने का आवाहन किया जाएगा क्योंकि आज के माहौल में वही समाज अच्छी तरह से खड़ा हो पा रहा है जो राजनीतिक के क्षितिज पर चमक रहा है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने आदि अनादि काल से शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा और दशा देकर मार्गदर्शन किया है और आज राजनीति के माध्यम से भी मार्गदर्शन करने की अपनी महत्ता को पहचानने के लिए संगठित होना पड़ेगा। इस बैठक का कुशल संचालन पूर्व महामंत्री नारायण प्रसाद सारस्वत ने किया।वहीं उपस्थित लोगों में पवन उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू आजाद,विपिन उपाध्याय, लक्ष्मी शर्मा,शोभा उपाध्याय और सुमित शिब्बो आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे