लखनऊ नीरज सिंह का जन्म दिन यज्ञ पूजन मंत्रोच्चार और विभिन्न आयोजनों के साथ उल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी नेता नीरज सिंह का जन्मदिन लखनऊ में यज्ञ पूजन, मंत्रोच्चार के साथ उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ के साथ भंडारों का आयोजन हुआ और कार्यकर्ताओं ने आवास पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रातः कुष्ठ आश्रम में रोगियों को फल, राशन सामग्री और मिष्ठान वितरण किया। गोमती नगर आवास पर दिनभर बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
नीरज सिंह प्रातः धर्म पत्नी नीलम सिंह के साथ महानगर के गोल्डन सेलिब्रेशन लॉन में भाजपा लखनऊ महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा गायत्री परिवार के संयोजन में आयोजित 11 कुंडीय यज्ञशाला में सम्मिलित हुए और गायत्री परिवार व बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्रोच्चार के सथ माँ गायत्री एवं भगवान शिव के श्री चरणों में आहुतियां देकर राष्ट्र निर्माण में अपना सर्व अर्पण करने की प्रार्थना की।

यज्ञ पूजन में प्रदेश महामंत्री संजय राय, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक ओ.पी श्रीवास्तव, रमेश तूफानी, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक खरें, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, सुशील तिवारी पम्मी, राम अवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, मानसिंह, प्रमोद सिंह सहित उपस्थित जन समूह द्वारा सभी 11 कुंडो पर आहुतियाँ प्रदान के साथ राष्ट्र कल्याण एवं श्री नीरज सिंह जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।
भजन संगीत,आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
नीरज सिंह ने गोमती नगर आवास पर पार्षदों द्वारा बनवाए गए 100 किलो बूंदी के लड्डू का केक भी काटा।
प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, मनीष रावत, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया समेत अनेको जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों मोर्चा पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी आवास पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

पश्चिम विधानसभा में उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव ने राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज में पार्षद मनीष रस्तोगी, धर्मेंद्र सिंह, विनोद यादव, ज्योति सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन वितरण किया और निर्वाण रिहैब सेंटर मोहन रोड पर मानवेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता और उपस्थित बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को खाने की सामग्री वितरित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *