यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली
शिवगढ़ क्षेत्र ग्राम पंचायत दहिगावां में ग्राम प्रधान श्री मनीराम यादव द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने स्थान बाबा वशिष्ठ मनि बटेश्वर बाबा दहिगावां में हर साल की तरह इस साल भी श्री कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर 14वां शानदार जवाबी आल्हा संग्राम का आयोजन किया गया जिसमें आल्हा गायिका नैना देवी साहब खेड़ा पुरवा उन्नाव और भीम सिंह रसूलाबाद बिबियापुर बाराबंकी के साथ जवाबी आल्हा का प्रस्तुति की गई इस मौके पर शिवगढ़ क्षेत्र या दूर दराज से आए हुए सभी लोगों ने आल्हा संग्राम का आनंद लिया और उन सभी लोगों की सेवा में बराबर ग्राम प्रधान मनीराम यादव लग रहे किसी को किसी प्रकार की समस्या ना आए सभी लोगों की बैठने की उचित व्यवस्था की गई इस मौके पर जवाबी आल्हा सुनने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही और लोगों ने आल्हा जवाबी संग्राम का आनंद लिया और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे