यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज जिस क्षेत्र में कार्यवाही हुई है उसका विवरण निम्नवत है इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त व श्री पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त महोदय के आदेशानुसार श्री संजय यादव प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति एवं तहसीलदार श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देश के क्रम में ग्राम-मौरा, तहसील व जिला-लखनऊ की खसरा संख्या-613 क्षेत्रफल 0.182 हे० राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज भूमि के 13,563.00 वर्गफुट भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को नायब तहसीलदार श्री रत्नेश कुमार के नेतृत्व में लेखपाल श्री सैफुल हक, श्री अरूण कुमार गौतम द्वारा प्रापर्टी डीलरों के भारी विरोध के बीच पुलिस बल की उपस्थित में शांतिपूर्ण ढंग से कब्जा हटवा दिया गया।
उक्त अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की बाजारू कीमत लगभग रूचार करोड होगी।