यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
सफाई कर्मी रज्जन जमादार की हालत बिगड़ी आज सिओ सिटी ने पुनः मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए बुलाया विगत दिनों 25/08/2024 रविवार को सुबह दबंगों ने नाका हनुमान गढ़ी मंदिर के अंदर सफाई कर्मी रज्जन को बिना किसी अपराध के नाका हनुमंत नगर निवासी पंजाब नेशनल बैंक कर्मी अरूण कुमार पाण्डेय उर्फ इंस्पेक्टर एवं गौरव दूबे ने लाठी डंडे जूतो से पिटाई कर अधमरा कर दिया जिसकी सूचना पुलिस को तत्काल देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस अभी तक अपराधियों को पकड़ने में सफलता नहीं पायी है रज्जन जमादार की हालत आज फिर एकाएक बिगड़ गई है उसका लखनऊ में दिमाग का इलाज चल रहा है अभी एक महीने पहले पेट की पथरी का आपरेशन हुआ है उसी स्थान पर दबंगों ने लात घूसों व लाठी डंडे से लगभग 10 मिनट तक पिटाई की है। हमारा जिला प्रसाशन से अनुरोध है कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर 06 माह में कठोर सजा दिलाने की कृपा करें। अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर नौकरी से निलंबित कर कार्रवाई शुरू करें अभियुक्त दबंग किस्म के पेशेवर अपराधी है। अभियुक्त आये दिन लोगों को मारते-पीटते हैं जिससे मोहल्ले में भय का आतंक व्याप्त है। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में अपराधी भयभीत हैं या तो जेल में बंद हैं या भूमिगत हैं या देश छोड़कर भाग गए हैं अभी भदरसा में एक नाबालिग लड़की से बालात्कार के आरोपी का मकान दुकान आदि बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया गया है उसे जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए आरोपी कोई भी हो कानून अपना काम करेगा। न्याय की आशा में प्रतीक्षारत