लखनऊ नगर निगम लगभग सात से आठ घण्टों तक महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सदन की प्रथम बैठक पार्षदों ने सामने रखीं अपने वार्डों से संबंधित समस्याएं

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

95 में 35 पार्षदों ने सामने रखीं अपने वार्ड से संबंधित समस्याए

आज स्थगित हुई सदन की बैठक सोमवार को होगी शुरू

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में मा.पार्षदों की उपस्थिति में आज प्रातः 11:00 बजे सदन की बैठक नगर निगम मुख्यालय में आहूत की गई।बैठक में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के साथ ही समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।बैठक में आज मुख्य रूप से सभी पार्षदों से बात की गई और अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के समक्ष रखने हेतु 2 से 3 मिनट का समय दिया गया।जिसके तहत आज 95में 35 पार्षदों ने अपनी बातें मा. सदन के समक्ष रखीं।

उक्त बैठक में शामिल रहे मा. पार्षदगणों के द्वारा अपने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को सामने रखा, जिसके निस्तारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश मा. सदन के द्वारा दिये गए।कई घंटे चली सदन की बैठक में कुल 35 पार्षदों ने बारी बारी अपने वार्ड की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा।मुख्य रूप से सभी पार्षदगणों के द्वारा सीवर, पेयजल, मार्ग प्रकाश एवं सड़क से सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा की गयी।जिसके दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर सर्वे कर जल्द से जल्द समस्याओ का निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया।

उक्त बैठक में दीवाली पर्व से पूर्व समस्त वार्डों को 25-25 स्ट्रीट लाइटें दिए जाने के आदेश मा. सदन द्वारा दिये गए।जिससे कि नगर में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

उक्त के अतिरिक्त नियमित कूड़ा उठान व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कि व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु कार्य कर रही *एलएसए* के जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए गए।साथ ही वर्तमान में नगर के 5 जोनों में कूड़ा कलेक्शन का कार्य करही इस कम्पनी को अगले निर्धारित समय में सौ फीसदी कार्य को पूर्ण करने उपरांत ही रोड स्वीपिंग के कार्य की जिम्मेदारी दिए जाने के आदेश भी मा. सदन द्वारा दिये गए

आज सम्पन्न हुई सदन की बैठक समय के अभाव के चलते स्थगित की गई।आगामी 02 सितंबर सोमवार को पुनः सदन की कार्यवाही शुरू होगी। जिसमें शेष बचे हुए प्रस्ताव एवं मुद्दों पर चर्चा कर जनहित के दृष्टिगत निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *