रामपुर में तेंदुए का खौफ वन विभाग ने लगाया पिंजरा सतर्क रहने की अपील की

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के जमुना जमनी गांव में तेंदुआ खेत में नजर आया।एक किसान के खेत में टयूबवेल की छत पर तेंदुए को लेटा देखा गया।किसानों ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो का वन विभाग ने संज्ञान लिया और तुरंत ही अपनी टीम जमुना जमनी गांव रवाना किया।

तेंदुए के आतंक से लोग घरों में कैद है।पिछले 5 दिनों से तेंदुआ गांव में जमकर उछल कूद मचा रहा है।तेंदुए के आतंक से वन विभाग भी सतर्क हो गया है।वन विभाग की टीम ने अब तेंदुआ पकड़ने के लिए एक खेत में पिंजरा भी लगाया है। बरहाल अभी तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है,जिससे लोग दहशत में है।हालांकि जिला वन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह घबराए नहीं और न डरे।वन विभाग की टीम आसपास कॉम्बिंग कर रही है।

रामपुर जिला उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ है।यह तराई क्षेत्र में आता है।पिछले चार पांच दिन से तेंदुआ रामपुर में देखा जा रहा है।तेंदुए से लोगों में डर बना हुआ है।हालांकि अभी तक तेंदुए ने किसी इंसान या जानवर पर हमला नहीं किया है. लेकिन लोगों में तेंदुए का खौफ बरकरार है।लोग अपने घरों में कैद है और अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं।

इस मामले पर जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पिछले चार पांच दिन से हमारे पास सूचना आ रही है कि जमुना जमनी, बेलवाड़ा जैसे गांव में तेंदुए को देखा गया है, स्थिति गंभीर है।इसको देखते हुए हमने अपने रेंजर की उपस्थिति में एक टीम गठित कर दी है।तेंदुए को पकड़ने के लिए हमने पिंजरा लगा दिया है।लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।बरहाल किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।हमारी टीम 24 घंटे सतर्क है।वहां तेंदुआ है तो जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *