विस्तारा ग्यारह नवंबर को ब्रांड के तहत आखिरी फ्लाइट ऑपरेट करेगी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

तीनसितंबर से टिकट बुकिंग बंद

एयरलाइन कंपनी विस्तारा अपने ब्रांड के तहत ग्यारह नवंबर को आखिरी फ्लाइट को ऑपरेट करेगी। इसके बाद विस्तारा की सभी फ्लाइट एयर इंडिया के अंतर्गत संचालित होंगी। विस्तारा ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज में कहा तीन सितंबर 2024 के बाद पैसेंजर्स विस्तारा की फ्लाइट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। कंपनी की सभी सेवाएं एयर इंडिया की वेबसाइट पर मिलेगी।
सरकार ने एयर इंडिया-विस्तारा मर्जर के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अपनी मंजूरी दे दी है। विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का ज्वाइंट वेंचर है। एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा ग्रुप के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *