उत्तर प्रदेश दहेज उत्पीड़न की दो घटनाओं में दस के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

हरनही बांसगांव दहेज की मांग को लेकर विवाहितों को मार पीटकर घर से भगा देने की हुई दो अलग- अलग घटनाओं में पुलिस ने कुल 10 आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर घटना की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर निवासिनी सूफिया खातून पुत्री मेहताब आलम ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी बांसगांव थाना अन्तर्गत ग्राम बभनौली निवासी मुहम्मद ताहिर पुत्र सिराजुद्दीन के साथ हुई है। शादी के कुछ दिनों तक ससुराल में ठीकठाक चल रहा था। कुछ दिनों बाद पति व ससुराल के अन्य लोग दहेज की मांग करते उसे मार पीटकर प्रताड़ित करने लगे।
इस सम्बंध में सूफिया खातून द्वारा 29 अगस्त को पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोपित पति मुहम्मद ताहिर, ससुर सिराजुद्दीन, सास बदरूल निशा, ननद हुमैरा खातून व फरीदा खातून, नाजिया खातून, देवर शाहिदी सिद्दीकी, ननदोई दानिश खान के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
इसी प्रकार बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरसोपार निवासिनी रीता विश्वकर्मा पत्नी सच्चिदानंद विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि दहेज न लाने का ताना मारते ससुराल के लोग उसे आये दिन प्रताड़ित करते हैं। रीता ने आरोप लगाया है कि गत 27 अगस्त को 11 बजे दिन में मेरे पति सच्चिदानंद, सास मीरा देवी मुझे गाली गुप्ता देते मारने पीटने लगे। फिर भी इसे सहन कर गयी।
इसी दिन शाम को 7 बजे आरोपियों ने रीता की पुनः पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया तथा उसका मोबाइल भी छीन लिया। रीता किसी तरह भागकर अपनी बहन के घर देवड़ार पहुंच कर शरण ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *