दैनिक भास्कर के पत्रकार को पुलिस ने घूँस लेते रंगे हाथ दबोचा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

नागपुर दैनिक भास्कर के पत्रकार सुनील हजारी को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. हजारी पर परिवहन विभाग में बतौर एजेंट काम कर रहे धनराज साहू उर्फ टिंटू से खबर न छापने के नाम पर 10 लाख रुपये मांग रहा था. मामला तीन लाख रुपये में तय हुआ, लेकिन बार-बार रुपये मांगने पर एजेंट ने सुनील की शिकायत कर दी। एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाकर सुनील को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सदर मनीष ठाकरे ने मीडिया को बताया कि, “हजारी पर ब्लैकमेलिंग जबरन वसूली की धारा 308 लगाई गई है. आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. वह आरटीओ एजंट को ब्लैकमेल कर रहे थे. इससे पहले भी खबर छापने की धमकी देकर उससे एक लाख रुपये ले चुके थे लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने और बार-बार खबर छापने की धमकी दी. पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की और आरोपी पत्रकार को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. आरोपी के पास से वसूले गए 80 हजार रुपये बी बरामद हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *