जी आर पी थाने की इंचार्ज सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

कटनी की बर्बरता को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो को लेकर बड़ा एक्शन लिया है. बुजुर्ग महिला और बच्चे से की गई मारपीट के मामले में जीआरपी थाना कटनी की इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

दरअसल, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने डीआईजी रेल को जांच के लिए निर्देश दिए थे. प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन थाना प्रभारी अरुणा वाहने सहित हेड कांस्टेबल अजय श्रीवास्तव और 4 कांस्टेबल वर्षा दुबे, ओमकार सिरसाम, सोहेब अब्बासी और सलमान खान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

कटनी जीआरपी थाने के वायरल वीडियो को लेकर प्रदेश के राजनीति गलियारों में हंगामा मचा हुआ है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. पटवारी गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने कटनी पहुंचे. कांग्रेस नेता ने मांग की है कि दलित महिला और उसके पोते से मारपीट करने वाली टीआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तो हो, लेकिन इसके साथ ही आरोपी टीआई के घर पर भी बुलडोजर चलना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *