यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
कोंच जालौन नगर से सटे प्राचीन हुल्का देवी मंदिर पर जल भराव एवं पसरी गन्दगी को साफ कराए जाने हेतु मंदिर के महंत ने एक प्रार्थना पत्र एसडीएम को सौंपा है।
आगामी 14 सितम्बर को नगर में निकलने बाली बड़ी पूजा की भव्य एवं विशाल शोभा जो हुलका देवी मंदिर पर पहुँचकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ समापन हुआ करता है जिसको लेकर मंदिर के महंत ने एसडीएम ज्योति सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है जिसमें बताया कि मंदिर परिषर के चारो ओर जल भराव है तथा जंगली बनस्पतिया उग आयी है जिससे आने बाले दर्शनार्थियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है 14 सितम्बर को बड़ी पूजा का आयोजन है जहाँ पर हजारों की संख्या में लोग वहां पहुचेगे जिसको लेकर वहां साफ सफाई एवं जल भराव की समस्या को दूर कराया जाए एसडीएम ने सम्बंधित विभाग को लिखकर मौके पर जाकर ब्यबस्था दुरुस्त कराए जाने को लिखा है