बिहार में फिर शुरू हुआ एक्सटॉर्शन बिजनेस! पटना में डॉक्टर से फोन कर मांगी रंगदारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

        बिहार में एक बार फिर से डॉक्टरों से रांगदारी मांगने का मामला शुरू हो गया है. दरअसल पटना के दानापुर इलाके के खगौल थाना क्षेत्र से जाने-माने डॉक्टर शंभू शरण से रंगदारी मांगी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर शंभू शरण से फोन कर 3 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. वहीं रंगदारी नहीं देने पर क्लीनिक बंद करने की धमकी भी दी गई. डॉक्टर शंभू शरण ने आननफानन में पूरे मामले की जानकारी खगौल थाने को दी.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनेर के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद खुलासा हुआ कि डॉक्टर शंभू शरण के एक कंपाउंडर का मोबाइल चोरी हो गया था. बताया जाता है कि इसी मोबाइल से मनेर के रहने वाले व्यक्ति ने ₹3 की रंगदारी की डिमांड की है. शंभू कंपाउंडर के मोबाइल से ही धमकी भरा फोन आने के बाद डॉक्टर शंभू शरण ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जब जांच की तो पता चला कि मनेर के रहने वाले युवक ने चोरी का मोबाइल लिया था और इस मोबाइल से रंगदारी का डिमांड की गयी थी. पुलिस ने इस मामले में मोबाइल के लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसको लेकर के एएसपी दीक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि खगोल के डॉक्टर शंभू शरण को ₹300000 रंगदारी का मोबाइल कॉल आया था. यह कॉल उनके ही कंपाउंडर के चोरी हुए मोबाइल से आया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *