बिहार पटना ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर हादसे में सास-बहू की मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

     पटना से सटे मसौढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कादरगंज मार्ग के मेगनी बीघा गांव के पास सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी ऑटो और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस ऑटो पर सवार दो महिला की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप में जख्मी हुए हैं. सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया है. उसके बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है.

ऑटो पर सवार सभी यात्री जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के उत्तरसेरथु पंचायत की बेमबई अफजलपुर और गडरियाबिगहा गांव के पहने वाले हैं. ये सभी ऑटो से मसौढ़ी बाजार जा रहे थे. इसी दौरान मेगनी बीघा गांव के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने भीषण टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों गाड़ी सड़क के किनारे खंडहर में जा गिरी. इस हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई.

मृतका की पहचान अफजलपुर जहानाबाद के मुकेश कुमार की पत्नी कविता सिंह और आलोक कुमार की पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है. ये दोनों सास-बहू हैं, जबकि घायलों में मुखी प्रसाद, रोहित कुमार और हेमंती देवी शामिल है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नभ वैभव ने बताया कि फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *