यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी एक गलती के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. बिहार परिवहन विभाग ने चिराग पासवान पर जुर्माना लगाया है. मामला 24 अगस्त का बताया जा रहा है. चिराग पासवान पटना से हाजीपुर जा रहे थे. इसी दौरान टोल प्लाजा पर उन्होंने एक छोटी सी गलती कर दी. यही कारण है कि अब उन्हें चालान भरना पड़ेगा. इसको लेकर चिराग पासवान चर्चा में आ गए हैं.
हाईवे पर कट रहे ऑटोमेटिक चालान) बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य के सभी टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लगाया है. इसकी जानकारी रिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने अप्रैल महीने में इसकी जानकारी दी थी. इसके माध्यम से ई-फाइन किया जा रहा है. इसमें किसी गाड़ी की जरूरी कागजात न होने पर अपने आप चालान कट जाएगा. इसके साथ ही अगर गाड़ी ओवर स्पीड है तो भी ऑटोमेटिक गाड़ी का चालान कट जाएगा और मोबाइल फोन पर मैसे चला जाएगा.
जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान पटना से हाजीपुर आ रहे थे. इस दौरान इनकी कार ओवर स्पीड थी. जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचे कैमेरे ने स्पीड रिकॉर्ड कर ली और चालान काट दिया. चालान का मैसेज चिराग पासवान के मोबाइल पर गया था. अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 2 हजार रुपए का चालान भरना पड़ेगा.