यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
रोहतास में रफ्तार का कहर देखने को मिला. रविवार की रात एनएच-टू सी पर समहुता गांव के समीप दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसकी स्थिति गंभीर है.
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार हो कर ढेलाबाग आ रहे थे. तभी बिजली ग्रिड के सामने दूसरी बाइक पर दो सवार दो युवकों आ गए. दोनों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी युवक बीच सड़क पर ही गिर कर तड़पने लगे.
दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान बाबूगंज तिलौथू निवासी रजनीश, पंकज कहार और लखन चौधरी के रूप में की गई है. छोटे लाल और बिट्टू घायल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी जोरदार थी. सभी लोग सड़क पर इधर-उधर गिर गए थे.