यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
समय का सदुपयोग करके छात्र छात्राए करे अपने उद्देश्य को पूरा- सीओ अर्चना सिंह
कोंच जालौन सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय में फार्मेसी एवं आई टी आई के छात्र छात्राओ रोजगार दिलाने को लेकर कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं का साक्षात्कार एवं परीक्षा भी सम्पन्न कराई गई।
महेशपुरा मार्ग स्थित शिक्षण संस्थान सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय में सोमवार को कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहाँ डी फार्मा बी फार्मा और आईटीआई के छात्रों को रोजगार के लिए यह बहुत जरूरी है जिसमें अतिथि एसडीएम ज्योति सिंह सीओ अर्चना सिंह प्रधानाचार्या आभा तिवारी आशुतोष हूंका मैनेजर सुशील तिवारी सीनियर मैनेजर इनवो टेक्नोलॉजी नोएडा अजय शर्मा ने ज्ञान की देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया जिसके बाद सीओ अर्चना सिंह ने छात्र छात्राओं से कहा कि समय बहुत कम है जिसका सदुपयोग करें अगर यह समय निकल गया तो बापस नही आएगा सभी अपने कर्तव्य को देखकर कर उद्देश्य को पूरा करें देश मे बहुत बेरोजगारी है अगर प्लेसमेंट ड्राइव से स्वतः रोजगार मिल रहा तो यह अबसर जाने न दे वही टेक्नोलॉजी कम्पनी के सीनियर मैनेजर ने अजय ने कहा की कम्पनी में अपना बायोडाटा फीड कराए जिससे छात्र छात्राओं को नौकरी मिले और स्वयं अपने पैरों पर खड़े हो सके वही आशुतोष हूंका ने कहा यह आयोजन का उद्देश्य है कि बाहरी कम्पनी आये और हमारे यहां के छात्र छात्राओं को रोजगार दे जिसके लिए एक सैकड़ा छात्र छात्राओं के रजिस्ट्रेशन कराए गए है तथा 60 की परीक्षा एवं उनका साक्षत्कार हुआ है प्लेसमेंट एजेंसी ने 5 घण्टे तक साक्षात्कार किया इस दौरान कारवाहक प्राचार्य मनोज निंरजन सावित्री गुप्ता कन्हैया नीखर मनस्वी सचान मानसी पाल सौम्या सहीम अहमद कदीम सरताज खान सतपाल आदि मौजूद रहे है