लखनऊ नगर निगम आर.सी.सी. ह्यूम पाइप के जरिये बनेगा शेष बचा नाला प्रेषित किया गया प्रस्ताव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

दैनिक समाचार पत्र में दिनांक दो सितंबर को प्रकाषित खबर के अनुक्रम में दिनांक दो सितंबर को स्थलीय निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के क्रम में अवगत कराना है कि स्थल पर अत्यधिक अतिक्रमण होने के कारण मुख्य अभियन्ता महोदय की ओर से दिनांक 05.03.2024 को अधिषासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित किया गया था, तत्पष्चात पुनः दिनांक 14.03.2024 को मुख्य अभियन्ता महोदय की ओर से एवं दिनांक 15.04.2024 को अधिषासी अभियन्ता जोन-5 की ओर से अधिषासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित किया गया था, जिसके उपरान्त लगभग 01 माह उपरान्त लोक निर्माण विभाग के अवर अभियन्ता ने नाले को चिन्हांकन हेतु सर्वे कर तत्कालीन अवर अभियन्ता को नाला निर्माण हेतु एलाइन्मेन्ट दिया, जिस स्थान पर नाले का एलाइन्मेन्ट दिया गया, उसी स्थान पर नाले का कार्य प्रारम्भ किया गया।

स्थल पर आर0 सी0 सी0 नाले का निर्माण कुल लम्बाई 1801.00 मी0 प्राविधानित किया गया था। वर्तमान में स्थल पर 180.00 मी0 में आर0 सी0 सी0 का नाला निर्माण कर दिया गया। आगे के शेष भाग में नाला निर्माण में स्थानीय निवासिंयों के मकान, बड़े-बड़े शोरूम व कुछ स्थानों पर बिजली के पोल आ रहें है, जिसके कारण आर.सी.सी. खुले नाले का निर्माण संभव नही हो पा रहा है, जिसके कारण नाला निर्माण में विलम्ब हो रहा है तथा जल निकासी प्रभावित हो रही है।

उक्त के संबन्ध मेें क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गीता देवी ने मा0 महापौर एवं नगर आयुक्त महोदय को अवषेष स्थल पर आर.सी.सी. खुला नाले के स्थान पर आर.सी.सी. ह्यूम पाइप डालकर नाला निर्माण हेतु अनुरोध किया गया है, जिसके क्रम में अवषेष स्थल पर आर.सी.सी. ह्यूम पाइप से नाला बनाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। प्रस्ताव सक्षम स्तर से स्वीकृत उपरान्त कार्य कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *