दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र के खांडेपुर पुलिया के पास दो बाइको मे जोरदार टक्कर से दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों व पुलिस की मदत से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरो पहुंचाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया हैl

खीरों थाना क्षेत्र के खांडेपुर पुलिया के पास समय लगभग 4 बजे सेमरी चौकी क्षेत्र के बकुलिहा गांव निवासी सूरज त्रिवेदी पुत्र दिलीप त्रिवेदी उम्र लगभग 30 वर्ष खीरों किसी काम से आया था अपना काम निपटा कर निहस्था की तरफ जा रहा था तभी दुलापुर गांव निवासी बाबू शंकर पुत्र रामलखन उम्र लगभग 22 वर्ष साथ में नितिन पुत्र संतोष उम्र लगभग 16 वर्ष दोनो एक ही बाइक से खीरों किसी काम से आ रहे थे तभी खांडेपुर पुलिया के पास मोड़ने के समय आमने सामने दोनो मे जोर दार टक्कर हो गई जिसमे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर मौके से पहुँचे खीरों थाना अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया जहॉ डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया सूरज त्रिवेदी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया है खीरो थाना अध्यक्ष ने बताया की घटना की जानकारी मिली थी मौके से पहुँच कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है बाकी सभी तथ्यो पर जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *