कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह पहुंचे अयोध्या, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री के आवास पर की प्रेसवार्ता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

उप संपादक संजय मिश्रा

प्रदेश में होने वाले उप चुनाव को लेकर बोले अखिलेश सिंह, कहा कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी लड़े या समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी लड़े जो भी लड़े वह भारी बहुमत से जीते लक्ष्य सिर्फ एक है दस की दसों सीटे गठबंधन जीते,

भाजपा पर साधा निशाना, कहा देश को एक सच्चा लीडर चाहिए, देश में डीलर नहीं चाहिए, देश को लीडर चाहिए, नेता चाहिए विक्रेता नहीं चाहिए, राहुल गांधी नेता है, राहुल गांधी विजनरी नेता है,हमारे साहब टेलीविजन के नेता है,राहुल गांधी विजन नेता है, भाजपा टेलीविजन वाले नेता है,

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बोले अखिलेश सिंह,कहा सुप्रीम कोर्ट से भारी उम्मीद जगी है, सरकार अदालत नहीं है, सरकार मकान नहीं घर गिरा रही है, घर और मकान में अंतर होता है, घर से लोगों का अपना लगाव होता है, घर में परिवार रहता है बुजुर्ग रहते हैं, सुप्रीम कोर्ट ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर कोई दोषी है तो भी उसका घर नहीं गिरा सकते, कोई काम करने के लिए बुलडोजर पॉलिटिक्स नहीं हो सकती, इसके लिए कानून है, कानून की प्रक्रिया है, अगर कोई इललीगल कंस्ट्रक्शन है तो उसका डिमोलिशन होना चाहिए लेकिन वह पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *