सपा कार्यकर्ताओं ने चलाया का सदस्यता ग्रहण अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

बछरावां संवाददाता राम कुमार अवस्थी

,बछरावां : सपा के सदस्यता ग्रहण अभियान के तहत छोटकवा खेड़ा गांव स्थित डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड एवं सदस्यता अभियान प्रभारी अनीश राजा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे । जिनका सपा कार्यकर्ताओं में फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया है । इस दरमियान उन्होंनेअध्यक्ष डिग्री कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया जा रहा है । युवाओ को भाजपा जैसी जालिम सरकार के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है । युवाओं को धर्म जाति के नाम पर लड़ाने की राजनीति करती है । इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरीश चौरसिया, अल्पसंख्यक सभा के जिला महासचिव आफताब आलम, आशीष चौधरी, बृजेश यादव , दीपू यादव, अकबर अली, राम निहोरे, रमाकांत, मोहम्मद नसीरुद्दीन, रियासत अली, महादेव, राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *