लखनऊ इंद्रानगर साहिब सिंह महराज के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पुष्प वर्षा के साथ निकाली गई शाही सवारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर लखनऊ में आज प्रातः 4:30 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की शाही सवारी का पुष्प वर्षा एवं दरबार हाल की पांच परिक्रमा करने के पश्चात प्रकाश किया गया ,
उपरांत नितनेम की वाणी का पाठ किया गया स्त्री सत्संग द्वारा श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ उपरांत हजूरी रागी गुरुद्वारा इंदिरा नगर द्वारा शब्द गायन एवं कीर्तन से संगत को निहाल किया प्रातः 5:30 बजे से चाय एवं नाश्ते का लंगर संगत में वितरित किया गया, इस अवसर पर गुरुद्वारा इंदिरा नगर कमेटी के सदस्य एवं संगत उपस्थित रही, प्रकाश पर्व की खुशी में शाम का दीवान 6:45 से रात्रि 9:00 बजे तक सजाया गया जिसमें हजूरी रागी पवन सिंह एवं सुखप्रीत सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया समाप्ति उपरांत गुरु का लंगर वितरित किया गया इस अवसर पर गुरुद्वारा इंदिरा नगर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे,इस अवसर पर सहयोग विकास समिति के सम्मानित अध्यक्ष श्री धीरज गिहार जी एवं संयुक्त सचिव के. के.वर्मा जी इत्यादि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *