लखनऊ नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम पशु कल्याण विभाग द्वारा चलाया गया डॉग चेकिंग अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

नगर आयुक्त के निर्देशानुसार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविन्द राव के आदेश पर नगर निगम पशु कल्याण विभाग द्वारा आज दिंनाक 05 सितम्बर को प्रातः 6 बजे पेट डॉग लाइसेंस चेकिंग अभियान प्रवर्तन दल तथा डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में जोन -3 अंतर्गत कपूरथाला चौराहा, चन्द्रलोक कॉलोनी, बाबू गंज,अलीगंज क्षेत्र में चलाया गया जिसमे मौके पर बिना लाइसेंस श्वान टहलाते हुए पाए गए व्यक्तियों से कुल 25000 रूपए जुर्माना काफ़ी जद्दोजहद के साथ वसूला गया,1 रेट्रीवर श्वान कों जब्त भी किया गया था, जिनको जुर्माना देने के बाद छोड़ा गया|लाइसेंस चेकिंग अभियान को चलता देख कई लोग अपने श्वान कों लेकर भागते दिखे तथा कई लोग ऐसे भी मिले जिनका लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड बना हुआ था |
कई लोग अपने श्वान को लेकर घर में बंद कर दिया और टीम से बहसबाज़ी भी की, ऐसे लोगों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा नोटिस प्रेषित की जायेगी जिसकी प्रतिलिपि सम्बंधित थाने में भेजी जाएगी |कई लोगों द्वारा टीम को प्रभाव में लेने की कोशिश की गयी |
लाइसेंस ना प्रस्तुत करने की दशा में 5000 रुपये प्रति श्वान तक जुर्माना का प्रविधान है, और लाइसेंस ना बनवाने की दशा में श्वान को जब्त भी किया जा सकता है |
वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक मात्र 2478लाइसेंस बने हैँ जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5600 तथा 2022-23 में 8200 डॉग लाइसेंस बने थे |
लखनऊ नगर निगम में पालतू श्वानों की संख्या 10000 से अधिक है |
लाइसेंस श्वान कों रैबीज टीकाकरण की पुष्टि के उपरांत तथा लखनऊ नगर निगम द्वारा श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 पालन का शपथ पत्र देने के उपरांत ही नगर निगम द्वारा निर्गत किया जाता है| नगर निगम द्वारा वर्तमान में 200 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल तक 2 ही श्वान पालने की अनुमति दी जाती हैँ| विदेशी श्वान तथा उनके क्रॉस हेतु लाइसेंस शुल्क 1000 रूपये तथा देसी श्वान हेतु लाइसेंस शुल्क 200 रूपये प्रति श्वान हैँ |आवश्यकता पड़ने पर यह अभियान पुनः चलाया जायेगा|
लाइसेंस पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय,लालबाग नगर निगम मुख्यालय से किसी भी कार्य दिवस में बनवाये जा सकते हैँ, इस हेतु श्री जयंत सिंह मो न -9511156792 तथा श्री अफसर अली मो न 9721095021 पर संपर्क किया जा सकता है|
इसके अतिरिक्त निम्नलिखित केन्द्रो पर भी आम जनमानस लाइसेंस बनवा सकते हैँ
1-डॉग एंड पप्स
नियर नीलकंठ हाउस,विवेक खण्ड
फोन नंबर – 8799255500
2-जू लैंड
हैनीमैन चौराहा , गोमती नगर
फोन नंबर – 9936879200
3-स्पर्श पेट क्लिनिक
बी -13/सी सेक्टर -आई , अलीगंज
9935470728

4-अलीगंज पेट शॉप एंड क्लिनिक
ए 1/15 राज पैलेस सेक्टर एच
पुरनिया चौराहा , लखनऊ
5-अग्रवाल पेट क्लिनिक
लेखराज मार्केट -1 इंदिरा नगर लखनऊ
फोन नंबर – 9839072095
6-दक्ष पेट क्लिनिक
नीलमथा ,लखनऊ
फोन नंबर – 7618929753
7-विक्टोरिया पेट हट
डी 1/280 विराज खण्ड ( गोमती नगर)
फोन नम्बर – 9696729407
8-पप्स
ए ब्लॉक नियर मानसरोवर बैंक
इंद्रा नगर
फोन नम्बर -9415008457
9- पूर्वांचल पेट क्लिनिक एवम पूर्वांचल पेट शॉप
फोन नम्बर – 6392128685
पता – हाउस नंबर 8 बसेरा विहार कॉलोनी कल्याणपुर (लखनऊ)
10-मशमीर पेट हॉस्पिटल एवम चैरिटेबल फाउंडेशन
फोन नम्बर 9919349393
पता – हाई -17 सेक्टर ई, अलीगंज,चंद्रलोक कॉलोनी,नियर राधे लाल स्वीट (लखनऊ)
11-शुक्ला वेटरिनरी क्लिनिक
बी -31 ;सेक्टर – एल
एलडीए कॉलोनी
कानपुर रोड
लखनऊ-२२६०१२
मोबाइल नंबर -94152 89111;
8318848285
12-उदय पेट क्लिनिक एंड केयर
दुकान संख्या 71 बेसमेंट तल
स्पेंसर के नीचे एल्डिको एक्सप्रेस प्लाजा उद्यान 2 रायबरेली रोड लखनऊ 226025
दूरभाष संख्या 9793715300
13-रॉयल पेट क्लिनिक , ऐल 34 , उदय टॉवर , विजयंत खण्ड, गोमती नगर. लखनऊ. 9369880514
14- वेट4पेट डाग क्लिनिक , से.25 ईन्दरानगर लखनऊ.9554126456

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *