यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
उत्तरी कोरिया के शासक किम जोंग उन का तानाशाही वाला चेहरा फिर उजागर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बाढ़ को रोकने में विफल होने के कारण 30 सरकारी अधिकारियों को फांसी पर लटका दिया। कुछ और अधिकारियों को मौत की सजा देने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि बाढ में उत्तर कोरिया में अब तक एक हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चागांग प्रांत में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं।