रायबरेली उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के बेटे की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाल बाल बचे वाहन में सवार लोग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। गनीमत ये रही कि हादसे में कार सवार उनका बेटा योगेश मौर्या, बहू अंजलि और नातिन अग्रिमा बाल बाल बच गए। घटना जगतपुर थाना क्षेत्र ऊंचाहार रोड पर महादेव होटल के पास का है जहाँ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बेटा अपनी ससुराल पिछवारा से वापस प्रयागराज जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार दोपहर में पिछवारा में हरिशंकर मौर्य के यहां अपनी पत्नी को लेने आये थे। वापस जाते समय जगतपुर चौराहा से ऊंचाहार रोड पर स्थित महादेव स्वीट के सामने अज्ञात वाहन से डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार की टक्कर हो गई। उस वक्त गाड़ी में डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार बहु अंजली मोर्य व नातिन अग्रिमा बैठी हुईं थीं हादसे में तीनों लोग बाल बाल बचे। तीनों लोगों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया कुछ देर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रुकने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *