भाजपा लखनऊ महानगर ने चलाया अटल सदस्यता अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ भाजपा महानगर द्वारा अटल सदस्यता अभियान पर्व के तहत कल सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमे लखनऊ महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधान परिषद सदस्य, विधायक, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता बूथों पर घर-घर संपर्क करके पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे ।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज कैंट विधानसभा में विशेष अभियान चलाते हुए बूथ संख्या 23 एवं 191 पर जाकर 45 से अधिक सदस्यों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलायी ।

वहीं कैसरबाग कार्यालय पर अवध क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी की उपस्थिति में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भाजपा सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए उपस्थित पदाधिकारीयों को दिशानिर्देश दिए कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने बूथ में जाकर क्षेत्र वासियों को प्राथमिक सदस्यता दिलाकर भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना है।

बैठक में महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, जया शुक्ला, राकेश सिंह, मंत्री यू एन पांडेय, मधुबाला त्रिपाठी, योगेंद्र पटेल, आमोद कुमार, टोली सदस्य अभिषेक खरे, विजय भुर्जी, चेतन विष्ठ, पंकज सक्सेना उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *