प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24
सह संपादक कपिल गुप्ता
प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट के बाद पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज कराई एफआईआर
कोंच(जालौन)-बीते जुलाई माह में कोतवाली अंतर्गत ग्राम पड़री में पकड़े गए 4.5 कुंटल राशन के चावल को जप्त करने के बाद प्रयोगशाला भेजे गए नमूने की रिपोर्ट सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षण ने दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरतलब हो कि बीती 27 जुलाई को ग्राम पड़री में एसडीएम ज्योति सिंह ने 4.5 कुंटल चावल सहित एक ऑटो और उसके चालक चांद बाबू को पकड़ा था ऑटो चालक राशनकार्ड धारकों से राशन के चावल 21 रुपये किलो की दर से खरीद रहा था एसडीएम द्वारा चावल खरीद विक्री की जांच पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी को सौंपी थी जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने पकड़े गए चावल को जप्त कर उसकी सुपुर्दगी नगर के अन्य कोटेदार अतुल चतुर्वेदी को सौंपा था और चावल का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा है बीती 4 सितम्बर को प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षक का पास आई जिसमें राशन का ही चावल रिपोर्ट में आया हुआ है जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि साढ़े चार कुंटल चावल की काला बाजारी करते समय पकड़ा गया था जिसमे आरोपित चालक चांद बाबू तथा उसका एक साथी गौरव अग्रबाल के विरुद्ध दी थी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दी गयी तहरीर के आधार पर उक्त दो आरोपितो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द आरोपितो को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया जाएगा