बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला दुष्कर्म पीड़िता का परिवार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह महामंत्री राधेश्याम त्यागी अमानीगंज की ब्लॉक प्रमुख श्रीदेवी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह भी रहे साथ में शामिल

अमानीगंजअयोध्याखंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म व धमकी की घटना के बाद मामले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बीकापुर से विधायक डॉ अमित सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी अमानीगंज की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती श्रीदेवी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के साथ दुष्कर्म पीडिता के माता-पिता व उसके भाई भाभी ने आज मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यालय पर उनसे मुलाकात की, दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को लेने के लिए दोपहर 1 बजे के लगभग बूंदाबांदी के बीच बीकापुर विधायक अमित चौहान उनके के घर पहुंचे और परिजनों को लेकर के वहां से रवाना हुए जबकि परिवार के कुछ लोग सुबह ही घर से निकल चुके थे आपको बताते चले की भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने घटना के दूसरे दिन ही मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के ओएसडी को पूरे मामले से अवगत कराया था इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी, पीड़ित परिवार की प्रमुख मांगों में से एक कृषि व आवासीय पट्टे सड़क बिजली व आर्थिक सहायता की बात कही गई है जिसको सरकार ने स्वीकार कर लिया है अब 10 सितंबर को जिला प्रशासन के अधिकारी पीड़ित के घर पहुंच कर उसे आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे जबकि विकासखंड कार्यालय द्वारा पीडिता के घर तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा बिजली की व्यवस्था में पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को शक्ति के साथ काम करने का निर्देश प्रदान किया गया है वहीं मिल्कीपुर का तहसील प्रशासन आज दिन भर पीडिता के गांव में खाली पड़ी जमीनों का सत्यापन करता रहा जिससे उसे कृषि*योग्य भूमि का पट्टा दिया जा सकेपीड़ित के मुख्य रूप से यही मांगी थी यहां यह बात भी गौर करने लायक है कि मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है यह मुद्दा ऐसे समय में प्रकाश में आया है जब पीडीएफ फार्मूले के तहत विपक्षी समाजवादी पार्टी दलित ओटो को अपने पाले में करने के लिए प्रयास कर रही है इस घटना के बाद से मिल्कीपुर में दलित वोटो के ध्रुवीकरण की संभावना बढ़ गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *