भागलपुर में बीजेपी जिला प्रवक्ता पर बम और चाकू से हमला हालत नाजुक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

      भागलपुर मेंं भाजपा के एक नेता पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ। यहां यहां बबरगंज थाना क्षेत्र में महादेव तालाब के पास वार्ड 51 की पार्षद दीपिका कुमारी के पति और भाजपा के जिला प्रवक्ता शशि मोदी पर बदमाशों ने बम से हमला किया। इसके बाद बदमाशों ने तलवार और चाकू से उन्हें कई बाद गोदा।
इस दौरान भाजपा नेता का एक साथी भी हमलावरों का निशाना बना और उसे भी चाकुओं से गोद दिया गया। दोनों को आनन—फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां भाजपा नेता शशि मादी की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी बदमाश चौधरीडीह के रहने वाले बताये जाते हैं।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बम से हमले के बाद जैसे ही शशि मोदी जमीन पर गिरे, बदमाशों ने उनके गले और सिर को निशाना बनाकर चाकू और तलवार से कई वार किये। उनके साथी गोलू तिवारी पर भी बदमाशों ने तलवार व अन्य धारदार हथियार चलाए। गंभीर रूप से घायल पार्षद पति व उनके साथी इस वक्त जेएलएनएमसीएच अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *