यू पी आई लाइट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश लखनऊ

सह संपादक कपिल गुप्ता

इकतीस अक्टूबर से शुरू किया जाएगा ये नया फीचर, जानिए क्या है ऑटो टॉप-अप

गर आप छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। 31 अक्टूबर से आप अपने यूपीआई लाइट खाते में अपनी पसंद की राशि पुनः लोड करने के लिए ऑटो टॉप-अप विकल्प का उपयोग कर सकेंगे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 27 अगस्त को एक सर्कुलर जारी करके घोषणा की है कि यह यूपीआई लाइट फीचर जल्द ही इस साल 31 अक्टूबर से लाइव हो जाएगा। उपयोगकर्ता द्वारा चुनी गई राशि से यूपीआई लाइट बैलेंस स्वचालित रूप से पुनः लोड हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *