लखनऊ सरोजनी नगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूरा किया अपना वादा: बंथरा क्षेत्र के बारह गावों में स्थापित हुई एक सौ दस लाइट्स

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ जनता से किये अपने वादे पर खरा उतरते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऐसी मिसाल कायम की जो राजनीति में बहुत कम ही देखने को मिलती है। विधायक ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ कटी बगिया में चाय पे चर्चा के दौरान बंथरा के आसपास के दस गावों में अगले तीन दिन में सौ लाइट्स लगवाकर मार्ग प्रकाश व्यवस्था मजबूत करवाने की घोषणा की थी।

विधायक की घोषणा के साथ उनकी टीम सक्रिय हो गयी और 2 दिन के भीतर 12 गावों बंथरा बाजार, पहाड़पुर, ⁠बनी, ⁠सराय सहजादी, ⁠भौंकापुर, ⁠बेंती, ⁠लतीफनगर, ⁠गढ़ी चुनौटी, नारायणपुर, बीबीपुर, ऐन और नीवां में भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 110 लाइट्स स्थापित करवा दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव बख्श सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्नेद्र सिंह, मण्डल मंत्री राम दयाल मौर्या, बूथ अध्यक्ष राजन सिंह, महामंत्री अनूप सिंह, संजय सिंह और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बंथरा क्षेत्र में इन लाइट्स को CSR फण्ड के माध्यम से लगवाया जा रहा है। बता दें कि इन गावों के ग्रामीणों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से रात में असामाजिक तत्वों की गतिविधयां बढ़ने की बात बताई थी, चाय पे चर्चा के दौरान इस बात का पता चलते ही डॉ. राजेश्वर सिंह ने फ़ौरन पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढाए जाने की बात कही और ऐसी गतिविधयों को असफल बनाने के लिए अपने स्तर पर भी प्रयास करते हुए अगले 3 दिन में 100 लाइट लगवाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *