गणपति बप्पा की सजी सुंदर झांकीमहिलाओं ने गाये मंगलगीत मराठा कालीन से नगर में विराजे जा रहे है गणपति

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन नगर में गणेश उत्सव बड़े ही उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है विभिन्न जगहों पर गणेश पंडाल में बिराजे गणपति की सुंदर सुंदर झांकिया सजाई गई है और महिलाओं की टोलियां मंगल भजन गाकर त्योहार को मना रही है देर शाम तक महिलाएं भजन कीर्तन कर घर सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद विघ्नहर्ता से ले रही है।
 बुंदेलखंड में सावन एवं भादो में झांकियां सजाने का प्रचलन काफी पुराना है मराठाकालीन समय नगर का गणेश महोत्सव प्रसिद्ध है यहां दूर दराज से लोग महोत्सव में आकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते है और उनसे कामना करते हैं नगर आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर विराजे विघ्नहर्ता गणेश के विभिन्न स्वरूप तथा झांकिया देखने को मिल रही है नगर के पटेल नगर स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में विराजमान मोदकप्रियम श्री गणेश जी की झांकी अद्भुत झालरों एवं रंग बिरंगी सजाई गई है और पूजा पाठ कर वहां महिलाओं की एक टोली ढोलक मंजीरे एवं झींके पर देर शाम तक भजन कीर्तन कर नगर की सुख शांति की कामना की है देखने के लिए भारी भीड़ वहां लगी रही वही सुमन अग्रबाल सुनीता पुरवार ऋतु पुरवार ने बताया कि बर्षो से यहां पर गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा है यह हिंदुओं के आराध्य देवता है वह प्रकृति के रक्षक हैं जिनकी सेवा करने से जीवन उद्धार हो जाता है इस दौरान ऋतु पुरवार सीमा चौधरी अलका चौधरी आशा रानी सुनीता पुरवार अल्पना सरोज चौरसिया काजल सीमा अग्रबाल गीता उर्मिला प्रिया दीक्षा समीक्षा अग्रबाल डॉली तनवी प्राची डिम्पल छाया कमला निशा उषा चेल्सी अग्रबाल सौरभ पुरवार सजल आशीष सागर चिंटू भालू शालू आदि मौजूद रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *