प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर अठारह सितंबर को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

मंगेश यादव एनकाउंटर पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आलोक प्रसाद पहुंचे अयोध्या,

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में थाने का करेगी घेराव, मंगेश यादव एनकाउंटर पर उठाए सवाल, कहा हुआ फेक एनकाउंटर,

प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद का बयान, प्रदेश में होने वाले 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी तैयारी में जुटी हुई है, जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है एनकाउंटर हो रहा है, बुलडोजर चल रहा है, ऐसा लग रहा है लोगों को चिन्हित करके काम किया जा रहा है, एक जुर्म में दूसरों को क्या सजा दी आ रही है उसी जुर्म में बाकी लोगों को क्या सजा दी जा रही है, प्रदेश में चिह्नित करके लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जो एनकाउंटर हुआ है, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी मौके गए थे, अखिलेश यादव भी गए थे मौके पर, जो तथ्य निकाल कर आया है उससे प्रतीत होता है एनकाउंटर फेक है,

अखिलेश यादव के बयान मठाधीश और माफिया पर बोले आलोक प्रसाद, कहा संत और मठाधीश बहुत पूजनीय होते हैं, इन लोगों का उच्च स्थान है, इनका जो पहले गुण होना चाहिए वह क्षमा का होना चाहिए, सौहार्द का होना चाहिए लेकिन इस समय जो काम चल रहा है ऐसा लग रहा है कानून का राज नहीं है जंगल का राज है , प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है,आए दिन बलात्कार का मामला सामने आ रहा है, अयोध्या भी उसमें अछूता नहीं है, राम की नगरी है, हर दूसरे तीसरे दिन दुष्कर्म की घटना हो रही है, प्रदेश में गुंडे और माफिया लोग हावी हैं, इसी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने निर्णय लिया है, 18 सितंबर को प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को घेरेंगे, मिल्कीपुर में भी थाने का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *