यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
उरई पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे विलादत जन्म दिन पर जुलूसे मोहम्मदी में डीजे का हरगिज इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। साथ ही जुलूस में कोई भी फूहड़पन या मनमानी भी नहीं करने दी जाएगी। यह बात आज शुक्रवार की नामज के बाद इबादतगाहो से पेश इमामो के द्वारा की गई।
बता दे कि आगामी 16 सितंबर दिन सोमबार को अल्लाह के चहेते नबी मोहम्मद साहब की यौमे विलादत (जन्म दिन) है। इस दिन दोपहर दो बजे बजरिया रोड कादरी चौराहे से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसी को लेकर आज जुमे की नमाज के बाद पेश इमामो में हाफिज मंजूर बरकाती, हाफिज जमील कादरी, कारी हसन साहब, हाफिज अजीज बरकाती, हाफिज आमिर, हाफिज अनस, हाफिज शाहीद व हाफिज गुलाब हुसैन के द्वारा कहा गया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी में किसी भी हालत में डीजे का इस्तेमाल न करें। अदब और शरीयत का पूरा ख्याल रखें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस में शामिल होते समय अनुशासन का ध्यान रखे। ऐसा कोई काम न करें जिससे दूसरों को तकलीफ पहुंचे। इसके आलावा उन्होंने सभी लोगो से अपने अपने घरों को सजाने, खुशियाँ मानाने, लंगर कराने की बात