गुजरात में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा नदी में डूबे आठ युवक; पांच के शव बरामद

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

      गुजरात  के गांधीनगर जिले में भगवान गणेश के मूर्ति विसर्जन के दौरान आठ युवक नदी में डूब गए. मामला जिले के दहेगाम तालुका के वासना सोगठी गांव की बताई जा रही है. गांव के मेश्वो नदी से 5 युवकों का शव निकाला जा चुका है. बाकी अन्य लापता 3 युवकों की तलाश जारी है.
इलाके में गणेश विसर्जन से पहले 8 युवकों के नदी में डूबने से हड़कंप मच गया. फिलहाल, स्थानीय तैराक और दमकल कर्मी घटनास्थल पर बचाव कार्य में लगे हुए हैं. इस दु:खद घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.मिली जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे. इस घटना में विजयसिंह गुलाबसिंह (30), चिरागकुमार प्रकाश (19), धर्मेन्द्र दलपतसिंह (18), मुन्नाभाई दिलीपसिंह (23) और राजकुमार बच्चूसिंह (28) के शव मिले हैं. स्थानीय तैराक और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अभी भी बाकी युवाओं की तलाश कर रहे हैं. इस बीच परिजनों के शोक से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल गणेश विसर्जन के दौरान इस तरह की राज्य में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *