यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
उरई सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश वाले बयान पर सूबे के साधु-संत के साथ भाजपा नेता नाराज हो गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर रोष प्रकट कर अखिलेश का पुतला दहन किया। माफिया और मठाधीश वाले बयान को साधु संतो का अपमान बताया। पुतला दहन के दौरान पुलिस बल से उनकी धक्कामुक्की भी हुई।
बता दे कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी उर्फ लकी ने कहा कि अखिलेश यादव ने मठों का अपमान कर साधु संतों का अपमान किया है। मठ माफिया के स्थान नहीं हैं। माफिया गुंडे समाजवादी पार्टी के परिवार में ही पलते हैं। माफिया वही तैयार होते हैं। जिला उपाध्यक्ष सुभाष पिंडारी ने कहा कि मठ हमारी पुरातन संस्कृति सनातन की धरोहर है। लाखों मठों का इतिहास रहा है। भारत के लोगों को भारतीय संस्कृति एवं नव निर्माण में इन्हीं मठों का योगदान है। युवा मोर्चा मठ हो संतो का अपमान कभी स्वीकार नहीं करेगा। अखिलेश यादव सदैव हिंदू सनातन धर्म का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने देश के हिंदू समाज का अपमान किया है । देश का युवा कतई इस अपमान को स्वीकार नहीं करेगा इस अपमान का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा जिलामंत्री भाजयुमो नीरज दुबे, आदर्श सोनकिया, विकास दुबे, अपूर्व मिश्रा, हर्ष कौशिक, जितेंद्र अटारिया, नरेंद्र चतुर्वेदी, अमन सोनी, अनुज नाग दोहरे, मन्नू तिवारी, सागर ठाकुर, गोविंद तिवारी, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे