यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ महानगर कार्यालय पर पार्टी में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर मंथन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी, एसटी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की और वृहद स्तर पर चलाए जाने हेतु कार्य योजना पर चर्चा की।
प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने बैठक में कहा कि मोर्चे संगठन का महत्वपूर्ण अंग है इसलिए सदस्यता अभियान में सभी मोर्चों की सक्रिय सहभागिता से ही पार्टी का विस्तार संभव है। प्रत्येक बूथ में पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सदस्यों को पार्टी से जोड़ें।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि कि एक मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए हर व्यक्ति अपना योगदान देना चाहता है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता अभियान से जुड़ रहे है। अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ क्षेत्र में जुटे।
बैठक में महामंत्री राम अवतार कनौजिया, चेतन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष जया शुक्ला,धनश्याम अग्रवाल, अशोक तिवारी, टिंकू सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, युवा मोर्चा मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अभिषेक गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री दीपक सोनकर सदस्यता टोली सदस्य विजय भुर्जी, अभिषेक खरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे