लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष द्वारा कैंट के रामजी लाल वार्ड में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सेवा पखवाड़ा के निमित महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज कैंट विधानसभा राम जी लाल पटेल नगर वार्ड मे स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वच्छता अभियान में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया , पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी, मान सिंह , पार्षद गिरीश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष मनोज लोधी पूर्व अध्यक्ष सचिन वैश्य एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपराह्न आनंद द्विवेदी ने सिख समाज के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा के समक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष राहुल गांधी के द्वारा सिख समाज पर किए गए अशोभनीय, अमर्यादित एवं द्वेष फैलाने वाले टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग सम्मिलित हुए और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसमें मुख्य रूप से परविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह, सतपाल सिंह मीत, राजेंद्र सिंह दुआ पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह रणवीर सिंह कलसी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कैसरबाग भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष और लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी के साथ मंडल अध्यक्षों , मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों और विभागों के संयोजकों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान मैं और गति लाने के साथ सेवा पखवाड़े के अन्य कार्यक्रमों के आयोजन पर व्यापक चर्चा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *