यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर दो बड़े अपडेट हैं। पहला सिपाही भर्ती परीक्षा के कटऑफ को लेकर है और दूसरा उसके फिजिकल टेस्ट की डेट को लेकर है। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए बीते माह आयोजित लिखित परीक्षा की आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों ने उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को आपत्तियां भेजी हैं। बोर्ड ने आपत्तियों का परीक्षण शुरू कर दिया हैबृहस्पतिवार को आपत्तियां दाखिल का अंतिम दिन है। इसके बाद बोर्ड इनका समाधान करते हुए कटऑफ लिस्ट जारी करेगा।सूत्रों की मानें तो आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के जटिल होने, गणित के अधिक सवाल पूछे जाने और कुछ उत्तरों में विसंगति होने संबंधी आपत्तियों से बोर्ड को अवगत कराया है। 23 अगस्त को आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा का प्रश्न पत्र जटिल होने पर अंकों का सामान्यीकरण करने की मांग की है। इसी तरह 30 अगस्त की दूसरी पाली की परीक्षा में गणित के कुछ प्रश्नों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। बोर्ड के अधिकारी सभी आपत्तियों का परीक्षण कर रहे हैं ताकि निष्पक्षता और शुचिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा को बिना किसी अड़चन के आयोजित करने में सफलता हासिल की है।