यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
दिनांक 20.09.2024 दिन शुक्रवार को प्रातः 09:00 बजे से अपरान्ह 03:30 बजे तक लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनार्थ हॉल में “निःशुल्क नेत्र जांच कैम्प” का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
डॉ० साद, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ० राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, गोमतीनगर, लखनऊ द्वारा “लकी आई केयर एण्ड आप्टिकल सेन्टर” के सहयोग से लखनऊ नगर निगम के मुख्यालय में एक दिवसीय “निःशुल्क नेत्र जांच कैम्प” का आयोजन किया जाएगा।
अतः आपसे अपेक्षा है कि आप अपने अधीनस्थ तैनात समस्त कार्मिकों को उक्त आयोजित “निःशुल्क नेत्र जांच कैम्प” के संबंध में सूचित करने का कष्ट करें, ताकि जरूरतमंद कार्मिकों को इस निःशुल्क कैम्प का लाभ प्राप्त हो सके।