बीमार भाई की झाड़फूंक के लिए पहुंची नाबालिग से मौलाना ने की छेड़छाड़, मौलाना फरार,गुस्साए लोगों ने घर में लगाया ताला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

बाराबंकी।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में नाबालिग से एक मौलाना द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।पांचवी में पढ़ने वाली बच्ची अपने बीमार भाई की तबीयत में सुधार के लिए मौलाना के पास पानी में फूंक डलवाने के लिए गई थी।मौलाना ने मौका मिलते ही बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

मौलाना ने बच्ची के साथ काफी देर तक छेड़छाड़ की।किसी तरह बच्ची ने मौलाना से खुद को छुड़ाकर वहां से भागी और घर पहुंचकर अपने पिता को पूरी बात बताई।बच्ची के परिजनों ने मौलाना के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।पुलिस ने मामला दर्जकर मौलाना की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि मामला बाराबंकी महानगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।

नाबालिग बच्ची के परिजनों के मुताबिक उनके बड़े बेटे की तबीयत काफी खराब चल रही है।बीमार बेटे की तबीयत में सुधार के लिए उसने अपनी नाबालिग बेटी को मौलाना के पास पानी में फूंक डलवाने के लिए भेजा था।बच्ची जब मौलाना के आपस पहुंची तो उसे अकेला पाकर मौलाना की नीयत खराब हो गई।मौलाना ने अकेली बच्ची को अपने घर में दबोच लिया। मौलाना ने बच्ची का हाथ पकड़ कर उसके साथ काफी अश्लील हरकतें की।बच्ची के साथ काफी देर तक छेड़खानी करता रहा।बड़ी मुश्किल से वह किसी तरह मौलाना से अपना हाथ छुड़ाकर भागी।बच्ची के शोर मचाने पर घबराया मौलाना मौके से भाग निकला।इसके बाद आक्रोशित मोहल्ले वालों ने मौलाना के घर पर ताला लगा दिया।

नाबालिग बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बच्चियों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है।उसकी बेटी मौलाना के पास पानी में फूंक डलवाने के लिए गई थी,लेकिन मौलाना ने अकेला पाकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की है।बच्ची काफी डरी हुई है।उसने पुलिस के पास शिकायत की है।शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *