नगर के मोहल्लों एवं कई गांव में बाढ़ आने और जल भराव से किसानों की हुई फ़सल बर्बाद,गरीबो के गिरे घर,हुई क्षति यू

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच जालौन तेज बारिश व बाढ़ आने से तहसील के कई गांवो के किसानो की फसल एवं एवं गरीबों की क्षति हुई है जिसकों लेकर समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिलाये जाने तथा आवास दिलाये जाने की मांग की है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुँचे जहां उन्होंने एसडीएम ज्योति सिंह को एक छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि नगर के चार मोहल्लों व तहसील के दर्जनो से अधिक गाँव बाढ़ ग्रस्त हुए है बाढ़ से गरीबों के घर ढह गई है पीड़ितों को जल्द से जल्द आवास दिलाया जाए किसानों के खेतों में बोई गई फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गया जिसका सर्वे कराया जाए बाढ़ के पानी से फसलें व भूसा नष्ट हो जाने से पशुओं के लिए 4 माह तक भूसा की किसानों निशुल्क उपलब्ध कराया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में किसानों से किसी भी प्रकार की सरकारी व प्राइवेट बसूली नही कराई जाए सहित छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है एसडीएम ने कहा कि जिस किसी किसान य मजदूर का घर ढह गया है उसका सर्वे कराकर पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा इस दौरान नगर अध्यक्ष अमित यादव राजू चमरसेना मनोज इकड़या रामानन्द कुशवाहा रघुबीर कुशवाहा राघवेंद्र तिवारी रोहित बरार चित्रांगद गुर्जर रवि यादव आवेश जाटव ताहिर कुरैशी शिवम गुर्जर आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *