उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गौरा इकाई का हुआ गठन

Spread the love

सह संपादक कपिल गुप्ता

लवलेश कुमार को अध्यक्ष एवं अशोक कुमार को चुना गया शाखा मंत्री

रायबरेली
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की गौरा इकाई का गठन किया गया। लवलेश कुमार को अध्यक्ष एवं अशोक कुमार को शाखा मन्त्री चुना गया।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष शत्रुघन कुमार ने इंटर कॉलेज गौरा का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला मंत्री मनोज कुमार पटेल सहित जिला कमेटी के विकास वर्मा एवं सत्येंद्र कुमार भी शामिल रहे। जिला अध्यक्ष ने इंटर कॉलेज गौरा की शाखा इकाई का गठन किया। शाखा इकाई इंटर कॉलेज गौरा में अध्यक्ष के रूप में लवलेश कुमार, मंत्री के रूप में अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश चंद्र वर्मा एवं संयुक्त मंत्री के रूप में राजकुमार को चुना गया। शाखा कमेटी में बृजेश कुमार मौर्य, सुधींद्र कुमार, सभाजीत यादव और लाल संजय प्रताप सिंह भी शामिल हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री ने विद्यालय स्तर से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर तक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। नवनिर्वाचित शाखा कमेटी को विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर हरिश्चंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष शत्रुघन कुमार ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *