लखनऊ राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को मजबूत करने के लिए भाजपा सदस्यता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम – डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

मोदी – योगी का सबका साथ – सबका विकास का संकल्प दीन दयाल उपाध्याय की अंत्योदय अवधारणा का प्रकटीकरण – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय भव्य सदस्यता महाअभियान संचालित किया गया। इस महा अभियान का आयोजन भाजपा द्वारा देश भर में चलाये जा रहे विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत किया गया था।

सरोजनीनगर बूथ स्तरीय भव्य सदस्यता महाअभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सरोजनीनगर, खुशहालगंज तथा अर्जुनगंज मण्डल के अंतर्गत आने वाले 582 बूथों में से अधिकांश बूथों पर विशेष सदस्य्ता कैम्प आयोजित किये गए। इन कैम्पों पर दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गयी। प्रत्येक कैम्प में स्थानीय बूथ अध्यक्ष के साथ भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंडल वार गठित विधायक की टीमें पूरा दिन विभिन्न कैम्पों पर सहयोग के लिए उपलब्ध रही। कैम्पों पर क्षेत्रीय जनता को विधायक द्वारा कराये जा रहे कार्यों, भाजपा की राष्ट्र प्रथम विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा।

भाजपा सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि देश की एकता – अखंडता, संस्कृति की रक्षा और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को सशक्त बनाया जाना जरुरी है। देश की जनता भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और नीयत पर विश्वास करती है तभी भाजपा करीब 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। डॉ. सिंह का कहना है राष्ट्रहित में भाजपा को सशक्त किया जाना, पीएम, सीएम के हाथ को और अधिक मजबूत किया सबसे ज्यादा जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *