लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे दस्तक स्वच्छता अभियान ही सेवा अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

आज प्रातः दस्तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत संचारी रोगों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए खुन खुन जी इंटर कॉलेज चौक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। *इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के प्रोग्राम हेड, क्षेत्रीय डॉक्टर, क्षेत्रीय पार्षद श्री अनुराग मिश्रा, श्री रामचंद्र यादव, रामजीत पांडे एस एफ आई, और खुन खुन जी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

यह जागरूकता अभियान स्वच्छ भारत अभियान का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को की थी । इसके तहत, सरकार ने विभिन्न स्वच्छता उपकरणों की व्यवस्था की है, जैसे कि शौचालय, जल संरचनाएं, और कचरा प्रबंधन। इसके साथ ही, जनता को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जाता है
इस अभियान के माध्यम से, लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करने और उन्हें अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देता है, बल्कि जल, हवा, और भूमि की रक्षा भी करता है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत श्री मनोज यादव जोनल अधिकारी छह नें गीत के माध्यम से स्वचछता के प्रति सन्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *