सांस गिन रहे घायल को सीओ ने पुलिस जीप से पहुँचाया सीएचसी, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच(जालौन)-कोंच उरई मार्ग पर बाइक और चार पहिया कार आमने सामने टकराई जिसमें 23 वर्षीय बाइक सबार की घायल हो गया जिसे पुलिस सीएचसी लायी जहाँ मौत हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नया पटेल नगर निबासी राहुल उर्फ छोटू पुत्र शिव करन अहिरवार उम्र 23 वर्ष ट्रक ड्राइवर है वह शुक्रवार को ट्रक को गैरिज में रखकर अपने घर बाइक से आ रहा था जब उसकी बाइक ग्राम भदारी एवं पड़री के बीच पहुँची तभी सामने से तेज गति से आ रही आई टेन चार पहिया कार ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पलट गई और बाइक चला रहे राहुल उर्फ छोटू की मौके पर ही मौत हो गयी वहां से गुजर रही कर सीओ अर्चना सिंह ने सेकेंड जीप में उपनिरीक्षक अवनीश पटेल सीएचसी लेकर आये जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया की मृतक के बड़े भाई रवि अहिरवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक राहुल उर्फ छोटू की पत्नी प्रीति एक पुत्र किट्टू एवं पुत्री मुन्नों है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *